Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

36वां नेशनल गेम्स : लॉन बॉल टीम ने दिलाया एक और गोल्ड

36वां नेशनल गेम्स : लॉन बॉल टीम ने दिलाया एक और गोल्ड
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड शानदार प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को लॉन बॉल में टीम झारखंड ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर हालिस किया है। पुरुष एकल में सुनील बहादुर ने शानदार खेलते हुए बंगाल को 21/6 से हराया। वूमेंस पेयर की रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी को असम के खिलाड़ियों ने 17/10 से हरा दिया। वूमेंस ट्रिपल में भी सरिता तिर्की, कविता कुमारी और अनामिका लकड़ा को हार का सामना करते हुए रजत से संतोष करना पड़ा। दिल्ली की टीम ने 18/9 से शिकस्त दी। कुल मिलाकर लॉन बॉल की टीम ने 2 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य जीतकर राष्ट्रीय खेल में झारखंड का नाम ऊंचा किया। बुधवार को ग्राउंड पर पूरे दिन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और लॉन बॉल के एक मात्र मान्यता प्राप्त कोच मधुकांत पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रास ग्राउंड पर बिना अभ्यास के भी टीम ने इस तरह का शानदार प्रदर्शन किया, सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है। मधुकांत पाठक ने कहा कि झारखंड में भी अगर ग्रास ग्राउंड होता और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए और पर्याप्त समय मिलता तो निश्चित तौर मेडल की संख्या और अधिक रहती। फिर भी टीम ने झारखंड का नाम रौशन किया। गुरुवार को झारखंड की टीम अहमदाबाद से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। नेशनल गेम्स ऑफ इंडिया 2022 यानी कि 36वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 29 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित हो रही है। 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.