झारखंड
टाटीझरिया : नम आंखों से दी गयी मां जगतजननी को विदाई
ABN Bureau
•
05 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड क्षेत्र के झरपो, भराजो, खैरा, डूमर, धर्मपुर, बोड़ाम, टाटीझरिया, भराजो, पंचायत अंतर्गत कई गांवों में बहुत ही धूमधाम से शांतिपूर्ण तरीके से माता जगत जननी दुर्गा पूजा नवरात्र संपन्न हुआ। वहीं झरपो, कोल्हू, टाटीझरिया के दुर्गा पूजा पंडालों में विधिवत आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चार कर माता की पूजा हवन आरती कर श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को नम आंखों से नदी तालाबों में विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान क्षेत्र में जय माता दी के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन