Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय माननीय सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई समिति के सौजन्य से अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के तहत बड़कागांव विधानसभा के शिवाडीह के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी। मौके पर प्रथम दिन चोपदार बलिया एवं आंगो तथा दूसरा मैच नापो तथा नया टांड़ के बीच खेला गया। प्रथम मैच के रेफरी के रूप में शशि रंजन, आशीष कुमार, ललित उरांव एवं विकास कुमार ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई तथा दूसरे मैच के रेफरी प्रकाश कुमार, सुरेंद्र कुमार राम, गुड्डू कुमार तथा शशि राम ने खेल को संपन्न कराया। चौकीदार बलिया की टीम ने आंगो की टीम को 2 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में नापो और नया टांग के बीच खेला गया। उसमें पेनाल्टी शूट से नया टांड़ की टीम 4 गोल से विजय हुई। इसी क्रम में लगातार फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा। अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बेचन देव कुमार, चोपदार बलिया मुखिया चंदन तुरी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मध्य पंचायत, बड़कागांव पंचायत समिति सदस्य, रितेश ठाकुर, पूर्व मुखिया साढ़ पंचायत विक्रम महतो, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष अजय नारायण, मनीष पांडे, रवि कुमार, रवि दांगी, इंद्र भूषण, नंदकिशोर, इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित हजारीबाग फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश कुमार दिलीप यादव एवं सनी सिंह उपस्थित हुए। अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से बड़कागांव विधानसभा के ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया, ग्रामीणों ने सांसद जयंत सिन्हा जी को हृदय से धन्यवाद दिया। कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के फुटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर उभरने का सुनहरा मौका सांसद जयंत सिन्हा जी ने जो दिया है, उसके लिए हम ग्रामीण उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।
विज्ञापन