Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तापीन साउथ में 40 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तापीन साउथ में 40 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग कोयलांचल के सीसीएल तापीन साउथ कॉलोनी में पिछले 40 वर्षों से अनवरत रूप से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। यहां हर वर्ष पूरे धूमधाम से मां की प्रतिमा स्थापित कर षोडशोपचार विधि से पूजन हवन कीर्तन एवं महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाता है। आचार्य हरिवंश पाठक एवं आचार्य संतोष पांडे एवं राजेंद्र पांडे के द्वारा 9 दिनों तक मां दुर्गा के सप्तशती पाठ का मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा पाठ किया जाता है। रावण दहन का कार्यक्रम भी यहां आकर्षण का केंद्र होता है। सचिव डॉ बीडी चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 6 अक्टूबर को दुर्गा मंडप प्रांगण में माता के भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां सबसे बड़ा आकर्षण का विशेष केंद्र बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा ढाक आरती होता है जो सप्तमी से लेकर दशमी तक दैनिक रूप से संध्याकाल में किया जाता है जहां सैकड़ों लोग आरती देखने पहुंचते हैं। संरक्षक परियोजना पदाधिकारी ओम प्रकाश प्रसाद एवं प्रबंधक एसके सिंह, अध्यक्ष देवकी महतो, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव बीडी चौधरी, उपसचिव विनोवा जी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद उप कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, व्यवस्थापक प्रमोद सिंह, योगेंद्र चौहान, संतोष राय, संयोजक बिरजू राम एवं पंकज वर्मा तथा मीडिया प्रभारी राजकुमार उर्फ शेखर दुर्गोत्सव को सफल बनाने में दिन-रात महती भूमिका निभा रहे हैं। प्रतिदिन महा आरती एवं भोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन