Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : दुर्गा अष्टमी व्रत में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : दुर्गा अष्टमी व्रत में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
टाटीझरिया, हजारीबाग (संदीप पांडेय)। प्रखण्ड के झरपो, टाटीझरिया, कोल्हू गांव के दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण में अष्टमी पूजा को लेकर काफी श्रद्धालुओं का हुजूम देखा गया। पूजा प्रांगण में आचार्यों ने विधिवत मंत्रोच्चार जय त्वं देवी चामुंडे जय भूतातहारिणी, जय सर्वगते देवी कालरात्रि नमोस्तुते... सर्व मङ्गल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते... के साथ माता जगत जननी दुर्गा की पूजा श्रद्धालु कर रहे थे। सम्पूर्ण क्षेत्र जय माता दी के नाम से गूंजयमान हो गया। मौके पर टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने शांति व्यवस्था को लेकर अपने दल बल के साथ जायजा लिया। वहीं क्षेत्रवासियों तथा श्रद्धालुओं को भक्ति भाव के साथ पूजा करने को अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगो को चिह्नित कर सूचित करें। उनपर त्वरित कार्रवाई होगी। प्रशासन आपकी सहायता के लिए हमेशा आप सबों के साथ है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,131