टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में महाअष्टमी के उपलक्ष्य पर मंदिरों व पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिरों व पंडालों में महा अष्टमी पूजा के बाद भक्तों श्रद्धालुओं के लिए मुख्य गेट खोल दिया गया। जिसके बाद भक्त भारी संख्या में मंदिरों और पूजा पंडालों में माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। प्रखंड में एक से एक पूजा पंडाल बनाया गया है। दुर्गा पूजा वा मेला को देखते हुए आधिकारियों ने भी कई तैयारियां की है। किसी भी तरीके का भीड़ में अनहोनी ना हो जिस को देखते हुए प्रखंड स्तर से निगरानी व निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीपीओ अनुज उराव ने कहा की पुलिस विभाग पूरी तरह से मेला वा पूजा के दरम्यान मुस्तैद रहेगी। पूजा पंडालों में पूजा आयोजकों ने आगंतुक भक्तों के लिए तैयारियां की है। दशहरा के उपलक्ष पर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोविंदपुर में स्थानीय स्तर के बाल कलाकारों के द्वारा एक से एक नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बाल कलाकारों के नृत्य और संगीत से पूरा क्षेत्र झूम उठा। बारिश के बावजूद लोग बाल कलाकारों के नृत्य और संगीत का आनंद लेते रहे।