टीम एबीएन, गुमला/रांची। सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव काल सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भारती बिशुनपुर गुमला के संग सिगबोंगा मैराथन दौड़ नेचरहाट विद्यालय मैदान से अमर शहीद जतरा टाना भगत स्मारक, चिंगरी, बिशुनपुर तक गया। जिसमें क्षेत्र के युवक-युवती भाग लिये। इसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव के साथ कई अन्य लोग उपस्थित हुए।