झारखंड
चलकुशा : धरना प्रदर्शन 19वें दिन जारी, करियावां पंचायत के ग्रामीण धरना स्थल पहुंचे
ABN Bureau
•
03 Oct, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, चलकुशा (हजारीबाग)। चलकुशा प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष तेरह सूत्री मांगों को लेकर लागतार 19वां दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के गरीबों की आवाज लोकप्रिय पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जारी है। आज सुबह पूर्व विधायक श्री यादव अपने आंदोलनकारी साथियों के साथ 02 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने के बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज के धरना प्रदर्शन में जयनगर प्रखंड़ के करीयावां पंचयात के डहुआटोल, कुशाहन और सुगासांख सहित पुरा विधानसभा क्षेत्र से ग्रामीण पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती आज है। 02 अक्टूबर 1869 को गांधी जी का जन्म हुआ था। देश गांधी जी के योगदान को सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्श, अहिंसा का पाठ, सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ने देश को अंग्रेजों के सामने एक मजबूत संकल्प के तौर पर प्रदर्शित किया। गांधी जी को लोग बापू, महात्मा गांधी और देश के राष्ट्रपिता के तौर पर जानते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर नागरिक के लिए एक संदेश है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का अनुसरण केवल भारतीय ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में किया जाता है।
हम सब भी महात्मा गांधी जी का ही अनुसरण कर पिछ्ले 14 सितंबर 2022 से लगातार उन्नीसवाँ दिन तेरह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। यदि जिला प्रशासन औऱ राज्य सरकार हमारी तेरह सूत्री मांगों को विजय दशमी तक पूरा नहीं करती है। तो आंदोलनकारी भगत सिंह बनकर उन्हीं के तौर तरीके से अपना हक औऱ अधिकार को लेने का काम करेंगे।
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व प्रमुख सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव, भुनेश्वर पंडित, किशोरी पाण्डेय, सहदेव भदानी रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव, वीरेंद्र चौधरी, रामस्वरूप यादव, विनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, अजय चौधरी, आजरवि यादव, बाला लखेन्द्र चौधरी, होरिल पंडित, अरुण यादव, दशरथ रविदास, रामदेव यादव, रामजी यादव, अजय चैधरी, वीरेंद्र राणा, निरपत राणा, लयाकत अंसारी, नईम अंसारी, गुरुचरण सिंह, संदीप चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामजीत यादव यादवजागेश्वर यादव अजीज अंसारी तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।
विज्ञापन