Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया : सुरेश ठाकुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया : सुरेश ठाकुर
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। 2 अक्टूबर गांधी स्मारक कुमार टोली हजारीबाग में कीर्तन का आयोजन हुआ और गांधी जी के प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि इनकी जयंती मनाई। जयंती समारोह पर सुरेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय नाई समाज एवं प्रदेश सचिव राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हजारीबाग झारखंड ने कहा कि एक बार की बात है की गांधी जी को अंग्रेजों ने ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया था। उसी समय गांधीजी ने संकल्प लिया कि आज तुम हमें ट्रेन से बाहर फेंके हो मैं तुझे इस देश से बाहर फेंक दूंगा, उनका इस संकल्प से आज देश आजाद हुआ और हम स्वतंत्र महसूस कर रहे है। लेकिन आज का दृश्य है चाहे कोई भी राजनीतिक दल के लोग हो या सामाजिक कार्यकर्ता संकल्प तो लेते हैं। पर संकल्प पर चल नहीं पाते हैं इसीलिए देश का विकास नहीं हो रहा है। इस जयंती समारोह पर मेरा सभी लोगों से आग्रह होगा कि देश के विकास के लिए संकल्प लीजिए और उस संकल्प पर चलने का प्रयास करें तभी देश का विकास हो सकता है। साथ में डॉक्टर हीरा लाल साहा, भारतीय नाई समाज के जिला उपाध्यक्ष प्रोवेशन अधिकारी सुनील कुमार ठाकुर, जदयू के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, रीना, माया, सुजाता अन्य कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,332