झारखंड
महासप्तमी को हजारीबाग विधायक ने कटकमसांडी में किया 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास
ABN Bureau
•
03 Oct, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। दुर्गा महा सप्तमी के अवसर पर रविवार को विधायक मनीष जायसवाल सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड के सघन दौरे पर रहे। उन्होंने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र वासियों को सप्तमी के पावन अवसर पर करीब 20 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का सौगात दिया। दौरे के क्रम में विधायक मनीष जायसवाल ने दर्जनों गांव का सघन दौरा किया और इस दौरान हरेक गांव के दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर आदि शक्ति मां दुर्गा के समक्ष माथा टेका और पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत कटकमसांडी प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप से की जा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके यहां पहुंचते ही गाजे-बाजे और ढोल ताशे के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। यहां से डाटो खुर्द, डाटो कला, कठौतिया, शाहपुर, ढौठवा, मनार, कोनहर, कटकमसांडी, बहिमर, डांड और कंडसार सहित अन्य गांव का सघन दौरा कर जहां माता रानी का दर्शन किया वहीं स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। इसी क्रम में विधायक मनीष जायसवाल ने आरईओ की दो प्रमुख पथ जिसमें ढोठवा से मनार पथ (कुल लंबाई 4.7 किमी) और कटकमसांडी से आराभुसाई भाया बारीकोला झोंझी तक पथ निर्माण (कुल लंबाई 17.85 किमी) का शिलान्यास किया। जिसमें ढोठवा से मनार पथ की कुल लागत करीब 5.08 करोड़ है और कटकमसांडी से आराभुसाई भाया बारीकोला झोंझी पथ की कुल लागत करीब 14 करोड़ रुपए हैं। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी पासवान टोला में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जहां करीब 1 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा।
दौरे के क्रम में स्थानीय विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बिजुल देवी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूर्वी एवं पश्चिमी जीवन मेहता, रीतलाल प्रसाद यादव भाजपा युवा महामंत्री सुमन राय, महामंत्री अरविंद यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव, पूर्वी से युवा मोर्चा दीपक मेहता, कुलदीप सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, गदोखर मुखिया नारायण साव, अरभूसाई के मुखिया आदित्य दांगी, ढोठवा मुखिया जयप्रकाश केशरी, डांटो पंचायत समिति हेलेन टोप्पो, ढोठवा पंचायत समिति किरण देवी, शाहपुर पंचायत समिति शंभू प्रसाद, बाझा पंचायत समिति अजय पासवान, रेबर मुखिया प्रतिनिधि हलदर यादव, मुकेश कुमार, प्रेम चंद प्रसाद, सरजू सिंह, कृपाल सिंह, राकेश सिंह सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, कटकमसांडी पंचायत समिति शंभू पासवान, बिरेंद्र कुमार बीरू, चंदर यादव, महेंद्र पासवान, संदीप मुंडा, लीलो सिंह भोक्ता, महावीर सिंह, सरजू राम, श्याम मेहता, मिथलेश राणा, अनुराग मितल के अलावे अन्य दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन