टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। दुर्गा पूजा के नौ दिवसीय अनुष्ठान पर्व शारदीय नवरात्र का आज सबसे खास दिन रहा। रविवार को सप्तमी तिथि में मां दुर्गा के प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो गये। बड़कागांव के दैनिक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, साँढ़ दुर्गा मंदिर, नापो खुर्द दुर्गा मंदिर, हरली दुर्गा मंदिर, महुगाई कला दुर्गा मंदिर, बादम दुर्गा मंदिर, अम्बाजीत दुर्गा मंदिर, शुकुल खपिया, गोण्दलपुरा, उरुब, बरवाडीह समेत पूजा पंडालों एवं देवी मंडपों में रविवार को देवी के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा की गई। पत्रिका प्रवेश की पूजा की गई। अष्टमी तिथि प्रारम्भ 2 अक्टूबर को 06:47 बजे शुरू होगी। 3 अक्टूबर को 04:37 बजे तक अष्टमी पूजा समाप्त होगी। दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव के दैनिक बाजार एवं विभिन्न दुकानों में भीड़ उमड़ी।