झारखंड
हजारीबाग : अलौंजा कला दुर्गा मंडप से सिवाने नदी तक नवपत्रिका पूजन यात्रा
ABN Bureau
•
02 Oct, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। इचाक प्रखंड के अलौंजा कला दुर्गा मंडप से नवरात्र के आज भगवती कालरात्रि की पूजा सप्तमी के दिन मां की प्राण प्रतिष्ठा एवं माता रानी का पाठ खुला। पूर्व में गंगा पूजन के लिए अलौंजा कला के माताएं बहनें एवं सार्धालुगण सैकड़ों की संख्या में मां का जयकारा लगाते हुए शामिल हुए और सिवाने नदी पंहुच कर गंगा पूजन एवं नव पत्रिका स्नान करवा कर विधिवत रूप से अचार्य ने मंडप प्रवेश कराया। जिसमें पुरोहित विजय महतो आचार्य शम्भु पाण्डेय, उपाचार्य महेन्द्र पाण्डेय, गौतम पाण्डेय सहयोगी विकास पाण्डेय, सुनिल ठाकुर एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण जल यात्रा में शामिल होकर पूजा कर सफल बनायें। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष फुलेशवर मेहता, सचिव प्रकाश दास, कोषाध्यक्ष बंसत मेहता, अलौंजा खुर्द पंचायत के मुखिया सकेन्द्र प्रसाद मेहता, बासुदेव महतो, रंजन मेहता, अमर मेहता, संतोष मेहता, बलराम महतो, राजकुमार यादव, विनय मेहता, किशोरी महतो, बालेश्वर महतो, कुलेश्वर मेहता श्री राम ठाकुर, तिलेश्वर प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, करीना कुमारी, मनीषा कुमारी, निशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, नितू कुमारी, क्रांति कुमारी, खुशबू कुमारी, रीता देवी इत्यादि सभी ग्रामीण वासियों योगदान रहा।
विज्ञापन