Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : जयंती पर सबने किया बापू को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : जयंती पर सबने किया बापू को नमन
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर जन्म दिवस मनाया गया। इस बाबत प्रखंड पदाधिकारी से लेकर पंचायतों के प्रतिनिधियों समाजसेवियों ने जगह जगह लगाकर साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के तहत बिष्णुगढ़ बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी ने रमुवा दुर्गा मंडप परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रखंड के बिष्णुगढ़ पंचायत मुखिया पूनम दास द्वारा पंचायत भवन में बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ स्वच्छता को लेकर लोगों को संदेश दिया। सिरय मुखिया हेमंती देवी ने वार्ड सदस्य के साथ अपने पंचायत में झाड़ू लगाकर व स्वच्छता अभियान चलाकर बापू के जन्म दिवस को मनाया। वहीं भेलवारा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी देवी स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छ भारत के संदेश को बुलंद किया। उप प्रमुख सरयू साव ने गोविंदपुर में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुशील महतो, एसएलपीएस कर्मी, मुखिया रीता कुमारी, पूर्व मुखिया तिलक साव, सोमवार साव उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,806