झारखंड
दूधमटिया पर्यावरण महोत्सव को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक
ABN Bureau
•
02 Oct, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। आगामी 7 अक्टूबर को टाटीझरिया के दूधमटिया में वन पर्यावरण महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर वन्य प्राणी सुरक्षा समिति की अंतिम बैठक पर्यावरण जागरूकता भवन परिसर में रविवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता डहरभंगा मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव व संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में समिति के सदस्यों ने फोरलोन बनने के दौरान दूधमटिया वन के कटने का विरोध करने का निर्णय लिया है। सदस्यों ने कहा कि दूधमटिया वन की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है। पेडों को लाल डोर बांध पर्यावरण संरक्षण का मॉडल वन विभाग समेत विभिन्न समितियों ने इसे अपनाया है। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों का कहना है कि दूधमटिया वन को हमारे बुजुर्गों ने संरक्षित कर रखा है। लाखों पेड के घना जंगल से टाटीझरिया प्रखंड की पहचान है। उन्होंने इस वन को बचाते हुए दूसरे तरफ से सड़क बनाने के विकल्प की मांग की है। कहा कि यदि दूधमटिया वन की क्षति होती है, तो वह इसका व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दामोदर बचाव अभियान के राज्य कॉर्डिनेटर गुलाब कुमार के द्वारा दोनों विभूतियों के जीवनी पर विचार रखा। सदस्यों ने गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न सदस्यों को मूल्यांकन व देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में संस्थापक पर्यावरणविद महादेव महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, कैलाशपति सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, परमेश्वर प्रसाद यादव, खेमलाल महतो, मथुरा साव, मुकेश साव, दिनेश खंडेलवाल, चंदन ठाकुर, नारायण यादव, सुधा कुमारी, ब्रजमोहन सिंह, जगदीशचंद्र यादव, मूलचंद ठाकुर, अनिल प्रसाद, रवींद्र साव, शंभू सिंह, गुलाब महतो, बबलू प्रजापति, सुजीत वर्णवाल, रामेश्वर यादव, मनोज यादव, अजय महतो, रवि राणा, चोलो प्रजापति, मो क्यूम व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन