Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इलाजरत पुलिसकर्मी की मेडिका में मौत, शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इलाजरत पुलिसकर्मी की मेडिका में मौत, शोक
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव थाना कांड संख्या 24/ 21 के वारंटी मोहित कुमार को गिरफ्तार करने के दौरान एक पुलिसकर्मी को वारंटी द्वारा धक्का मार्कर गिरा देने के बाद घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को रांची मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जिसका आज मेडिकल में ही मृत्यु हो गई। घायल पुलिसकर्मी ठाकुर दयाल यादव वारंटी मोहित कुमार द्वारा धक्का दिए जाने के बाद जमीन पर गिर जाने के बाद माथा में चोट आई थी एवं ब्रेन हेमरेज हो गया था। हालांकि एक अन्य वारंटी बलदेव महतो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। घायल पुलिसकर्मी को रांची स्थित मेडिका में आईसीयू में रखकर इलाज की जा रही थी जहां आज उनकी मृत्यु हो गई। बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार तिथि सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,821