झारखंड
सिमरिया विधायक ने किया हीरो बाइक-स्कूटी शोरूम का उद्घाटन
ABN Bureau
•
02 Oct, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी मुख्यालय स्थित कुमार एंड ब्रदर्स पेट्रोल पम्प के पास हीरो कम्पनी के बाइक व स्कूटी बिक्री के लिये रविवार को शोरूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सिमरिया विधायक किशुन दास ने फीता काट कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा अब इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हीरो कम्पनी के बाइक व स्कूटी के लिये शहरों में नही जाना पड़ेगा। शोरूम के प्रोपराइटर सीताराम प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि हमारे प्रियंका ऑटोमोबाइल शोरूम में हीरो कम्पनी के सभी बाइक व स्कूटी मिलेगा, बाइक या स्कूटी का सर्विसिंग की भी ब्यवस्था है तथा फाइनेंस की भी व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के दौरान जिला परिषद सदस्य अनिता सिंह, पूर्व प्रमुख संजू देवी, केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विधानसभा बालेश्वर कुमार, मुखिया सोनिया देवी, मुखिया महेश प्रसाद साव, पूर्व मुखिया बसन्ती देवी, रेशमा प्रवीण, तापेश्वर साहू, इंटक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बद्रीनारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, अक्षयवट पांडेय, कुलदीप तिवारी, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर साव, बदरुदीन अंसारी, टिकेश्वर महतो, जगदीश प्रसाद, बैद्यनाथ महतो, दुखी महतो, राजेश साव, बसन्त यादव, बालगोविन्द सोनी, जागेश्वर साव, जागेश्वर महतो, खिरोधर साव, महेंद्र रजक, बसन्त सिंह, कामेश्वर प्रसाद, चुरामन महतो, मोहन साव, तीरथ साव, गोविंद नारायण आदि गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन