Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग बस हादसा : गया से ओडिशा जा रहे थे तीर्थयात्री, 4 की मौत, 5 गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग बस हादसा : गया से ओडिशा जा रहे थे तीर्थयात्री, 4 की मौत, 5 गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक बस पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 लोग घायल हो गये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग में बस को शार्प मोड़ पर मोड़ने के दौरान हादसा हुआ है। बस में सवार तीर्थयात्री झारखंड से उड़ीसा जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना शनिवार की देर रात हुई। राजधानी रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर बहुमर के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को लेकर बस गया से हजारीबाग होते हुए ओडिशा जा रही थी। एसपी ने बताया कि घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,819