टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज खेल निदेशक और कार्यकारी निदेशक, साझा के पद पर नव पदस्थापित सरोजनी लकड़ा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लकड़ा को खेल निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक से राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास और हित को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने साथ कई अहम निर्देश भी दिये।