टीम एबीएन, डकरा/खलारी (रांची)। एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि के अवसर पर महाप्रबंधक एवं अन्य कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाप्रबंधक संजय कुमार, अमला पदाधिकारी (कार्मिक एवं प्रशासन) सुनील कुमार तिवारी एवं अन्य कर्मियों ने महाप्रबंधक कार्यालय में सफाई अभियान की शुरुआत की।
महाप्रबंधक कार्यालय एनके एरिया डकरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म तिथि के अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार अमला पदाधिकारी (कार्मिक एवं प्रशासन) सुनील कुमार तिवारी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद स्टाफ ऑफिसर उत्खनन एम के ओझा, उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री दिवाकर साहू यूनियन प्रतिनिधि डीपी सिंह एवं महाप्रबंधक कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी गन ने पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कुर्बानी की वजह से आज हम सभी आजाद हैं महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी के बारे में हमें नई पीढ़ी को अवगत कराना चाहिए।
जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हम सभी के आदर्श हैं। मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में महाप्रबंधक संजय कुमार ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ रहने का संदेश दिया। इस दौरान अमला पदाधिकारी कार्मिक एवं प्रशासन श्री सुनील कुमार तिवारी एवं अन्य कर्मियों ने भी झाड़ू लगाकर कार्यालय परिसर को स्वच्छ किया।