टीम एबीएन, रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्लाजा चौक के पास एक किराना दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते पूरी दुकान जल गयी। अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी गयी। मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुंचा लेकिन तब तक चार दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गये थे।