Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : सद्भावना फुटबॉल मैच में सेमरा ने धनामूंजी को हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : सद्भावना फुटबॉल मैच में सेमरा ने धनामूंजी को हराया
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। युवा सद्भावना मंच के तहत एक अक्टूबर को गडरपो पंचायत के धनामूंजी मैदान में प्रशासन की ओर से फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। इसमें सेमरा की टीम ने धनामूंजी को 1_0 से हराया। विजेता टीम को बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी गौतम कुमार और स्थानीय मुखिया सुमित उरांव ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सद्भावना मंच का उदेश्य ही आपसी भाई चारगी के तहत समाज को सशक्त बनाना है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। थाना प्रभारी ने कहा कि टीम के सदस्यों को विभिन्न मौकों पर शांति दूत के रुप में अपनी पहचान बनाते हुए सहयोग प्रदान करना है। कहा कि अफवाहों से बचें और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर इसकी सूचना प्रशासन को दें। मुखिया ने सबका साथ सबका विकास का संदेश खिलाडियों को दिया। इस दौरान पंचायत सेवक राजीव गुप्ता, रऊफ अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,603