टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा कल 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची मोरहाबादी मैदान एवम तिरिल आश्रम में गांधी एवम शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन करेंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने बताया कि श्रद्धांजलि के साथ पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता खादी उत्सव मनायेंगे।
श्री साहू ने बताया कि पूरे प्रदेश में खादी वस्त्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की भावनाओं एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निदेर्शानुसार पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवम हजारों कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में खादी स्टॉल एवं दुकानों पर खादी वस्त्र को खरीदेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन से भी आग्रह करती है कि गांधी एवम शास्त्री जयंती पर खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए, ग्रामीण कारीगरों कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने केलिए अवश्य खरीदें।