Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बेलबर ढाक और शंखनाद के बीच हुआ गोंदा टाउन कांके रोड पूज समिति के पंडाल का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बेलबर ढाक और शंखनाद के बीच हुआ गोंदा टाउन कांके रोड पूज समिति के पंडाल का उद्घाटन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी गोंदा टाऊन कांके रोड के पूजा पंडाल का उद्घाटन बेलबर के ढाक की आवाज और शंखनाद के साथ हुआ। मौके पर रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ, कमेटी के ट्रस्टी जयंतनाथ शाहदेव, रचना शाहदेव, सचिव नकुल तिर्की, सीबीआई के आशीष पारीक की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इसके बाद माता का दरबार आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। बताते चलें कि इस बार पूजा आयोजन समिति अपना अमृत महोत्सव मना रही है। आजादी के वर्ष से अनवरत जारी यह कमेटी पूजा में नये आयाम प्राप्त की है। इस बार 76वीं पूजा के आयोजन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें आज से लगातार 4 दिनों तक माता की आराधना में लीन होकर पूजा का आनंद ले सकेंगे। जिसमें अष्टमी के दिन प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी का कार्यक्रम भी शामिल है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,561