Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड सेकेंड टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड सेकेंड टॉपर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बड़े सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में देश के सेकेंड टॉपर राज्य का सम्मान प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार ने इस सम्मान को प्राप्त किया। मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव मनोज जोशी ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को सेकेंड टॉपर अवार्ड के साथ कुछ अन्य शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है, जो इस प्रकार है। पूर्वी जोन के 50000 से 100000 आबादी वाले नगर निकायों में चाईबासा को बेस्ट सिटिजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया। पूर्वी जोन के 15000 से 25000 आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को बेस्ट सिटिजन फीडबैक के लिए सम्मानित किया गया। इंडियन स्वच्छता लीग में भी झारखंड के शहर सम्मानित : केंद्र द्वारा देशभर के शहरों में 17 सितंबर 2022 को कराये गये इंडियन स्वच्छता लीग में भी झारखंड के तीन नगर निकायों को सम्मानित किया गया है। शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को तालकटोरा स्टेडियम में ही केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा झारखंड के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, मानगो और मेदनीनगर को इंडियन स्वच्छता लीग में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर और पलामू के उपायुक्त मौजूद रहे। शहरी स्वच्छ के क्षेत्र में झारखंड का प्रदर्शन : गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नहीं थी पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में राज्य की जनता के सहयोग और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य नें स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किये हैं। वर्तमान समय में माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि आज राज्य देश के टॉप राज्यों में शामिल है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में विभाग और निकायों द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 से पहले सभी निकायों में बैठक,कार्यशाला और कैंपेन आयोजित हुआ। समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम चलाये गये। डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन सुनिश्चित कराया गया। सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग आॅफ वेस्ट को प्राथमिकता दी गयी। पीट कंपोस्टिंग एंड आॅनसाइट कंपोस्टिंग के लिए नगर निकायों और नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया। रीसाइक्लर्स को नगर निकायों के साथ जोड़ा गया। कैरी बैग को वैन किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लायी गयी। स्वच्छता ऐप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। इधर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने इस सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जतायी है। राज्य शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन डायरेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा है कि यह क्षण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री विनय कुमार चौबे के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी, कर्मी, सफाईकर्मी और नागरिकों को बधाई दी और कहा कि इस सम्मान से आगे भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,078