Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिवक्ता दिनेश चौधरी की उपस्थिति में अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ लीगल सेल की कमेटी गठित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिवक्ता दिनेश चौधरी की उपस्थिति में अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ लीगल सेल की कमेटी गठित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की रांची के हरमू स्थित प्रधान कार्यालय में आज आयोजित अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ लीगल सेल की बैठक में झारखंड हाई कोर्ट कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहें तथा कमिटी का गठन अधिवक्ता भरत चंद्र महतो की देखरेख में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मेल प्रकाश तिर्की को अध्यक्ष, रमेश सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, ज्योति लाल, रमेश कुमार पाठक को महासचिव, पंकज रवि, संजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार को सचिव, प्रेम उपाध्याय, राकेश कुमार, परमेश्वर महतो, अभिषेक कुमार को सह सचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, गोविंद कुमार, अभय कुमार शंकर को कार्यकारिणी सदस्य, दिलीप कुमार जायसवाल, रितीश कुमार तथा प्रकाश कुमार, सुनील कुमार गौंझू को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मधुबन में 15 एवं 16 अक्टूबर को होने वाले अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ के अधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को यथोचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रुप से अधिवक्ता गोपेश्वर सिंह, दिनेश चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,640