टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। दुर्घटना के लिए प्रसिद्ध हो चुकी हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआं घाटी एक बार चर्चा में है। चर्चा एक बार फिर दुर्घटना को लेकर ही है। जानकारी के अनुसार हथिया बाबा मंदिर के लगभग एक गैस टैंकर पलट गया है। जिससे गैस का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण चौपारण आने-जाने के लिए दोनों रोड को प्रशसन ने पब्लिक सुरक्षा के लिए बंद कर दिया है।