टीम एबीएन, चतरा/रांची। चतरा में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के चतरा-इटखोरी मार्ग पर स्थित गंधरिया मोड़ के निकट बृहस्पतिवार को 3.7 लाख रुपए मूल्य के 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के मनोज साव एवं ननकू उर्फ तालेश्वर साव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3.70 लाख रुपये है।
वहीं पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और ब्राउन शुगर के अलावा तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो बाइक एवं विभिन्न कंपनियों के दो स्मार्टफोन तथा एक कीपैड मोबाइल जब्त किये हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।