कोरोना : भारत में एक दिन में 37,593 नये मामले, 3 लाख 22 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
ABN Bureau• 25 Aug, 2021
1 Views
विज्ञापन
नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,593 नए मामले दर्ज किए गये हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,12,366 हो गयी। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,22,327 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,35,758 हो गयी है। देश में अभी 3,22,327 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,776 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.67 प्रतिशत है।