झारखंड
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोस्सनर कॉलेज चैंपियन
ABN Bureau
•
24 Sep, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोस्सनर कॉलेज ने योगदा सत्संग कॉलेज को 3-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। कोरोना काल के बाद गोस्सनर कॉलेज की टीम पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच में गोस्सनर कॉलेज के खिलाड़ियों ने लगातार तीन सेटों में बढ़त बनाये रखा और मैच अपने नाम करने में सफल रही। फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 सितंबर से 24 तक चली। मौके पर गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ती, खेल इंचार्ज डॉ जयपाल कच्छप, प्रो हेमंत कुमार टोप्पो, डॉ पी के गुप्ता, डॉ बलबीर केरकेट्टा, प्रो अमरदीप टोपनो, डॉ योताम कुल्लू, प्रो फ्रांसिस मुर्मू प्रो जैकब लकड़ा, प्रो जोलेन सोए, प्रो रश्मि हेमरोम, प्रो स्वाति बारला एवं अन्य टीचर हौसला अफजाई के लिए खेल देखने पहुंचे और सभी ने विजेता टीम को बधाई दी। बताते चलें कि मैच संत जेवियर कॉलेज परिसर में खेला गया।
विज्ञापन