Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,000 पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,000 पार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,443 नये मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,53,042 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,216 से बढ़कर 46,342 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल में दर्ज किये गये 12 मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 126 का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,037