Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सोपोर : लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी समेत दो धराये, भारी मात्रा में हथियार मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोपोर : लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी समेत दो धराये, भारी मात्रा में हथियार मिला
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू कश्मीर के उपजिला सोपोर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को लश्कर ए तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी और एक ओवरग्राउंड कार्यकर्ता (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। सोपोर पुलिस ने सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 179 बटालियन सीआरपीएफ और माकरस के साथ बोटिंगू गांव में लश्कर के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विश्वसनीय जानकारी के आधार पर सोपोर में तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूमते पाये गये। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम इम्तियाज अहमद गनई और वसीम अहमद लोन और बोटिंगू निवासी बताया। तलाशी लेने पर इम्तियाज गनई के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ पिस्टल राउंड और वसीम लोन के कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकवादी और ओजीडब्ल्यू के रूप में काम कर रहे थे और सोपोर क्षेत्र और उसके आसपास सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस स्टेशन सोपोर में इस बारे में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,768