Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 4043 नये संक्रमित, 15 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 4043 नये संक्रमित, 15 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बीते 24 घंटे में 4043 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसे मिलाकर देश में अब तक कोरोना के कुल केस बढ़कर 4,45,43,089 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 47,379 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15 और मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 6 मौतें केरल ने पुरानी जोड़ी हैं। इसके साथ ही कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,28,370 हो गया। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के मात्र 0.11 फीसदी है। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.71 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 648 कम हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,074