एबीएन सेंट्रल डेस्क।
हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है। कंपनी इसे 7 अक्तूबर 2022 को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने डीलरों, निवेशकों और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर को लॉन्च के लिए इंविटेशन भी भेज चुकी है। लॉन्च इवेंट जयपुर में होगा। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नए विडा के तहत आयेगा। हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस, बजाज, ओला इलेक्ट्रिक, ऐथर, ओकिनावा और सिंपल एनर्जी जैसी कंपनीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा। बता दें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्च 2022 में लॉन्च होने वाला था, लेकिन सप्लाई चेन के मुद्दों और कई कंपोनेंट की कमी के कारण इसमें देरी हो गई। हीरो कंपनी का ये नया स्कूटर जयपुर स्थित आरएंडडी हब सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में विकसित किया गया है और इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के प्लांट में होगा। इस स्कूटर को 1 लाख रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें हीरो मोटोकॉर्प ने विदा सब-ब्रैंड को 1 जुलाई 2022 को लॉन्च किया था। विदा सब-ब्रैंड के तहत आने वाला ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। हीरो अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतरीन लुक और फीचर्स के साथ ही अच्छी बैटरी रेंज के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ ये भी जान लें कंपनी जल्द ही एक्सट्रिम 300 और एक्स पल्स 300 जैसी बाइक्स भी लॉन्च कर सकती है।