एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से एक स्कूल में बम धमाके की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि नॉर्थ 24 परगना जिले के टीटीगढ़ में एक स्कूल की छत पर धमाका होने से दहशत का माहौल बन गया। जिस समय स्कूल में बम फेंके गये, स्कूल में क्लास चल रही थी। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे क्लास रुम से बाहर आ गये, फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस स्कूल में बम क्यों फेंके गये थे। इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है, पुलिस इस मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है कि स्कूल में हमला हुआ या पहले से ही छत पर बम रखे गये थे।
कब हुए थे बम धमाके : टीटागढ़ के स्कूल में हुए ये बम धमाके स्कूल की छत पर सुबह लगभग 11 बजे हुए थे, स्कूल में हुए धमाके से यहां के छात्र और शिक्षक दहशत में आ गये। इससे स्कूल की छत को भी नुकसान पहुंचा है, बम धमाके के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है, विस्फोट किसने किया इसकी भी जांच की जा रही है। स्कूल के ही एक शिक्षक ने कहा कि बहुत जोर से धमाका हुआ, हम स्टाफ रूम में बैठे हुए थे। पहले तो हमें लगा कि किसी ने बम फेंका है लेकिन जब बाहर निकल कर देखा तो स्कूल की बिल्डिंग से धुआं निकल रहा था, हम जब छत पर पहुंचे तो वहां बम फटने के निशान थे।