Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला-पुरुष ने खुद को लगायी आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
BIG NEWS :  सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला-पुरुष ने खुद को लगायी आग
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर सोमवार को ऐसी घटना घटी है जिससे लोग अचंभित हैं। उच्चतम न्यायालय के बाहर दो लोगों ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। यह घटना दोपहर 12.10 मि‍नट की है। खुद को आग लगाने वालों में एक महि‍ला और एक पुरूष शामिल है। दि‍ल्‍ली पुलि‍स की ओर से दोनों को घायलावस्‍था में नजदीक के सरकारी अस्‍पताल राम मनोहर लोहि‍या में ले जाया गया, जहां पर इनका इलाज चल रहा है। इन दोनों ने क्यों आग लगायी इस बारे में कोई सूचना नहीं मि‍ल सकी है। यह संभवत पहली घटना है, जब दो लोगों ने देश की सर्वोच्च अदालत के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबि‍क दि‍ल्‍ली पुलि‍स को करीब 12.10 बजे सूचना मि‍ली की दो लोगों ने खुद को आग लगा ली। आनन-फानन में पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उनकी आग बुझाने का प्रयास किया और कंबल आदि से आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद इनको आरएमएल अस्‍पताल पुलि‍स जि‍प्‍सी में ले जाया गया। अभी इस मामले में आग लगाने के कारणों और दोनों लोग कौन हैं, इसके के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। सिर्फ ये सूचना प्राप्‍त हुई है कि‍ आग लगाने वाले वादी (Litigant) हैं। घटना सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी पर घटि‍त हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,401