Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

किसी ब्रांड को बनाने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन उसे बदनाम करना बहुत ही आसान : बाबा रामदेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसी ब्रांड को बनाने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन उसे बदनाम करना बहुत ही आसान : बाबा रामदेव
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पतंजलि समूह (पतंजलि) की कंपनियों के विस्तार के लिए अगले पांच वर्षों में आईपीओ लाने का प्लान है। इसके साथ ही रामदेव ने कहा कि पिछले दो, ढाई दशकों से आप देख रहे हैं, हम हमेशा मिथ्या आरोप के शिकार हुए हैं। किसी भी ब्रांड को बनाने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन उसे बदनाम करना आसान है। मैं मूल्यों से चलता हूं। बहुत लोगों को ईर्ष्या होती है कि स्वामी रामदेव ने इतना बड़ा ब्रांड कैसे बना लिया। रुचि सोया का मार्केट कैपिटल 50 हज़ार करोड़ रुपया खड़ा किया। पतंजलि का 40 हजार करोड़ का ग्रुप टर्नओवर है। अगले 5-7 साल में इसे 1 लाख करोड़ करने का लक्ष्य है। कंपनी ने कहा कि पतंजलि फूड्स के बाद हमारा लक्ष्य अपनी चार अन्य कंपनियों- पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल के आईपीओ लाने का है। फिलहाल पतंजलि फूड्स भारतीय स्टॉक मार्केट में लिस्टेड है और कंपनी ने 5 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक्शन प्लान बनाया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,368