Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 5,000 से कम नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 5,000 से कम नये संक्रमित
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी कम होकर करीब 46 हजार पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4369 नए केस सामने आए, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 46347 रह गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 4,369 नए केस मिलने से देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,04,949 हो गई है, जबकि कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,185 पहुंच गई है। बता दें कि एक दिन पहले एक्टिव केसों की संख्या 47,176 थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,413