Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिलाएं बेहोश, सभी अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिलाएं बेहोश, सभी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नोएडा के कोतवाली इकोटेक 3 क्षेत्र में बनी एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिलाएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। महिलाओं को एस्क्लेपियस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां परिजनों की भीड़ लग गई है। कंपनी के बाहर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के संबंध में डीसीपी नोएडा सेंट्रल राजेश ने बताया, ईकोटेक थाना क्षेत्र में एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्लॉट नंबर 27 और 28 में बना है। कर्मचारियों से जानकारी मिली है कि यहां मच्छरों को मारने वाली दवा का छिड़काव किया गया था।उन्होंने आगे बताया कि दवा के प्रभाव में आकर कंपनी में काम करने वाली 16 महिलाएं बेहोश हो गईं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी सभी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। किसी भी महिला की हालत गंभीर नहीं है। डीएसपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि एहतियात के तौर पर कंपनी के बाहर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही मच्छर मारने की दवा को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,189