Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में बस- ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, तीन गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में बस- ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बस के ट्रक से टकराने से एक भीषण हादसा हो गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के जिले कोरबा के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि यहां के मडई घाट के पास एक बस के खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। कोरबा के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि दुर्घटना बांगो थाना क्षेत्र के मडई घाट के पास सुबह करीब चार बजे हुई जब एक निजी ट्रैवल कंपनी की बस राज्य की राजधानी रायपुर से सरगुजा जिले की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक विपरीत दिशा से आ रही कार से बचने का प्रयास कर रहा था और इसी क्रम में वह एक खड़े ट्रक से जा टकराया। उन्होंने बताया कि बस के सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,940