Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 5,076 नये संक्रमित, एक्टिव केस 47,945

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 5,076 नये संक्रमित, एक्टिव केस 47,945
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5,076 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 47,945 पहुंच चुकी है। यह कुल संक्रमितों की 0.11 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 528150 है, जो कुल मामलों की 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक देश में 43919264 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना का टीका लगवाने वालों की संख्या 2149536744 है। बीते 24 घंटे में 17,81,723 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन