Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उधारी चुकाने के लिए उधार में खरीदा तमंचा, और डिलीवरी ब्वॉय से लूट लिया ₹1.20 लाख

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में लूट का एक विचित्र मामला सामने आया है। अगस्त में लुटेरों ने एक गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय से 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस लूटकांड को उधार के तमंचे के दम पर अंजाम दिया गया था। लूट के बाद आरोपी लुटेरों ने पिस्टल की उधारी चुकाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दें कि रांची के कांके थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूट हुई थी। कांके थाना क्षेत्र में देवी गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ 30 अगस्त 2022 को लूटपाट की गई थी। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद मामले की शिकायत कांके थाने में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों सूरज कुमार राम और रितेश गाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के 18 हजार रुपए के साथ एक तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में लूटकांड के आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उनके पास कोई हथियार नहीं था। इस वजह से उन्होंने उधारी में पिस्टल खरीदी थी और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल की रकम अदा की थी। फिलहाल, पुलिस इनसे हुई पूछताछ के आधार पर आर्म्स सप्लायर की तलाश में जुट गई है और अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसपी (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार पिस्टल लोहरदाग से खरीदा गया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। पिस्टल का पैसा लूटकांड के बाद दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने कांके थाना क्षेत्र में लूटकांड की वारदात को अंजाम देने के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की थी। लूटकांड को अंजाम देकर ये फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस लूटकांड से इलाके में सनसनी मच गई थी। ग्रामीण एसपी ने बताया की दोनों का आपराधिक बैकग्राउंड है और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,148