एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण में गिरावट का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान 6809 नए केस आए हैं। जबकि एक दिन पहले 7,219 नए मामले आए थे। खास बात ये है कि अब एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार से कम हो गई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में फिलहाल कोरोना के 55114 मरीज़ जिनका इलाज चल रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र में लगातार मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,991 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है।