Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

18-56 साल के लोगों में बस 12% लोगों ने ही लिया है बूस्टर डोज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
18-56 साल के लोगों में बस 12% लोगों ने ही लिया है बूस्टर डोज
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में 18-56 साल के उम्र वर्ग के 77 करोड़ पात्र लोगों में से अबतक करीब 12 फीसद ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के 16.80 करोड़ लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों में 35 फीसद को एहतियाती खुराक दी गयी है। 18-59 वर्ष आयु वर्ग में 8 प्रतिशत का टीकाकरण आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अबतक 15.66 करोड़ एहतियाती खुराक दी गयी है, जिनमें से 10.39 करोड़ खुराक कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव शुरू किये जाने के बाद 15 जुलाई से अबतक दी गयी है। उनके मुताबिक 14 जुलाई तक 18-59 साल उम्रवर्ग के 64,89,99,721 पात्र लोगों में से आठ फीसद को एहतियाती खुराक दी गयी थी। उनके अनुसार 15 जुलाई को शुरू हुए अभियान के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने 9,28,598 विशेष टीकाकरण शिविर लगाये। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर 4,259, बस स्टेशनों पर 9,183, हवाई अड्डों पर 370, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1,16,675, धार्मिक स्थलों के मार्ग में 3,522 तथा अन्य स्थानों पर 7,94,589 शिविर लगाये गये। उनका कहना है कि 15 जुलाई से कोविशील्ड की 10,16,78,376, कोवैक्सीन की 1,68,14,771 तथा कोर्बेवैक्स की 85,03,008 खुराक दी गयी। 92 फीसद पूर्ण टीककरण हो चुका : सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने के लिए 15 जुलाई को 75 दिनों का एक विशेष अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश की वयस्क जनसंख्या में 98 फीसद को कोविड-19 की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है जबकि 92 फीसद पूर्ण टीककरण हो चुका है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,313