Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं। उन्होंने पड़ोसी देश में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई। पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,100 के करीब पहुंच गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने संकट से निपटने के लिए सहायता की अपील की है। बाढ़ से देश की लगभग 3 करोड़ 30 लाख आबादी विस्थापित हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मुख्य संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बाढ़ के चलते कम से कम 1,061 लोगों की मौत हुई है और 1,575 लोग घायल हुए हैं। वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है। बाढ़ की विभीषिका का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 3।3 करोड़ लोगों को यानी देश की कुल आबादी के करीब सातवें हिस्सा को विस्थापित होना पड़ा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,298