एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर सवा दो बजे पर पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 300 बेड की क्षमता वाला ये अस्पताल तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।
इस कैंसर अस्पताल में 300 बिस्तरों की क्षमता है। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से युक्त है। केंद्र में हर प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए सभी उपचार विधियां उपलब्ध होंगी, जिसमें कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण शामिल है।