Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हमारी प्रेरणा हैं असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान : सलीमा टेटे

हमारी प्रेरणा हैं असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान : सलीमा टेटे
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी सलीमा टेटे ने खुलासा किया है कि टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा और निक्की प्रधान ने उनके करियर में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। झारखंड की रहने वाली सलीमा ने बताया कि उन्हीं के राज्य से आने वाली असुंता और निक्की को देखकर उन्हें भी हॉकी में नई ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा मिली। सलीमा ने कहा- मैंने जूनियर राष्ट्रीय टीम से हॉकी में प्रवेश किया और असुंता लकड़ा मेरी प्रेरणा थीं। मैं उनके जैसी बनना चाहती थी। जब मैंने उन्हें खेलते हुए देखा तो मुझे महसूस हुआ कि यदि यह कर सकती हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। निक्की प्रधान भी मेरे विकास में महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने मुझे हमेशा पर्याप्त समय दिया है। सलीमा ने कहा- मेरा परिवार भी बेहद सहयोगी रहा है। वे परेेशानियों के बारे में नहीं सोचते। उनका यही मानना है कि अगर हम अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं, तो हमें हर परेशानी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। यूरोपीय दौरे पर लंबा समय बिताने के बाद भारत वापस आईं सलीमा ने कहा कि बर्मिंघम 2022 खेलों से पहले टीम का ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि उन्हें कुछ न कुछ करना है। सलीमा ने कहा कि एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप स्पेन और नीदरलैंड 2022 में जब हमारा समय खराब गया तो टीम का लक्ष्य साफ था। हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें भारत वापस लौटने से पहले एक पदक जीतना था। हमारी सोच यही थी कि कुछ न कुछ करना ही है। सलीमा के करियर का अब तक का सबसे बड़ा पल टोक्यो ओलिम्पिक रहा है, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा था। सलीमा का कहना है कि टोक्यो ओलिम्पिक के बाद से उनके गांव की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है, जिससे क्षेत्र की हालत सुधरी है। सलीमा ने कहा- टोक्यो ओलिम्पिक से पहले किसी को भी हमारे गांव के बारे में नहीं पता था और जब मैं वापस आई तो मेरे गांव की तरफ ध्यान काफी बढ़ गया था। लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। लोग मेरे गांव को पहचानते हैं। यह दिल को बहुत खुशी देता है। मेेरे परिवार को भी यह देखकर खुशी होती है कि लोग हमसे मिलने आ रहे हैं। पूरा माहौल बदल गया है जिससे मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- भारत के लिए खेलने से मेरा जीवन बदल गया है। इसने मुझे वो सब दिया है जो मैं मांग सकती थी। मैं देश के लिए प्रदर्शन करते हुए और मैच जिताना चाहती हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.