झारखंड
गढ़वा : हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर थाना पर पथराव, तनाव की स्थिति
ABN Bureau
•
21 Aug, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा/रांची। गढ़वा जिले के मेराल थाना में हासनदाग के ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना में जमकर पथराव किया। जिसके बाद इस्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी मिलते ही जिला से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस बल की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने फिर से थाना पर घेराव करते हुए थाना पर पथराव करते हुए एक जवान को घेर कर उसके साथ मारपीट किया तथा हथियार को लूट लिया। पुलिस के वरीय अधिकारी ग्रामीणों को तीतर बितर करने के लिए आशु गैस के गोली छोड़ने का निर्देश देते हुए लाठी चार्ज किया। पुलिस को लाठी चार्ज करता देख लोग सड़क जाम छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान कुछ लोग घायल भी गए। घायल ने बताया कि पुलिस के द्वारा डंड बाजी में उसे चोट लगी है। ग्रामीण बीना सुचना के मेराल थाना में घुस गए और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भी भिड़ को तितरबितर किया है जिससे इस्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है।
18 अगस्त को नाथुन चौधरी की गढ़वा के खेत में मिली थी लाश जिसके बाद उनके परिवार वालों ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया था पुलिस ने उन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन करीबन 24 घंटे हाजत में रखने के बाद उन चारों को छोड़ दिया गया जिसके बाद से ग्रामीण भड़क गए और थाना प्रभारी को हटाने की मांग करने लगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है और 400 ग्रामीण थाने को घेरे हुए हैं पुलिस अतिरिक्त बल मंगाने के लिए मुख्यालय से संपर्क किया है जिसके बाद मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच रही है
विज्ञापन