झारखंड
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने सुकुरहुटू गौशाला में की गौ सेवा
ABN Bureau
•
21 Aug, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने सुकुरहुटू स्थित गौशाला में गौ सेवा की। गौ-सेवा में हरी सब्जियां, रोटी, गुड़ खिलाया गया। मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत कई वर्षों से मंच गौ सेवा में जुटा है। गौ सेवा पुण्य का काम है इससे वरदान और धन दोनों की प्राप्ति होती है। गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं। गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास माना जाता है, इसलिए इसे गौ माता कहा गया है। शुभम रुंगटा और सैंकी राइका कार्यक्रम के संयोजक थे।
मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के प्रति समाज जागृत हुआ तो आमूल परिवर्तन हो सकता है। मनुष्य के "मन को सुमन" बनाने का कार्य गाय करती है। समाज के दैनिक जीवन चक्र के संचालन में गाय का योगदान सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छावड़ा, विशाल पाडिया कार्यकारणी सदस्य रोहित पोद्दार, योगेश पोद्दार उपस्थित थे।
विज्ञापन