Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

78वीं जयंती पर राहुल-मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
78वीं जयंती पर राहुल-मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अपने पिता राजीव गांधी की 78वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया। राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो को शेयरकर लिखा, पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं। वहीं इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1984-89 के दौरान पद संभाला था। यह आखिरी बार था जब कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत मिला था। 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि...।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,036