एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 27,500 लीटर से अधिक खुला खाद्य तेल जब्त किया है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 21,865 लीटर, राजस्थान में 5,360 लीटर और तमिलनाडु में करीब 205 लीटर खुला खाद्य तेल जब्त किया गया है। आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह मात्रा क्रमश: 75 लीटर एवं 25 लीटर है। खाद्य नियामक ने बुधवार को कहा कि खाद्य तेलों में मिलावट के खिलाफ एक से 14 अगस्त के बीच चलाए गए देशव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।